Header Ads

क्या सलमान के शादी न करने की यही वजह है जो सलीम साहब बता रहे हैं?

 सलमान खान विवादों से बाहर आएं तो इत्मीनान से सोचें!


गूगल इमेज।
बॉलीवुड के बिंदास अभिनेता सलमान खान ने अपने करियर को बुलंदी पर पहुंचाया है। सलमान खान वैसे तो विवादों से हमेशा से ही घिरे रहे हैं, लेकिन उनके सोशल एक्टिवनेस ने करोड़ों लोगों को दीवाना बना लिया है। लेकिन, यह भी हमेशा से रहा है कि उनका यह अंदाज उन्हें हमेशा कटघरे में खड़ा करता रहा है।

सलमान खान के बारे में एक और बात हमेशा से चर्चा में रही है कि वो अभी तक कुंवारे हैं। इतनी शोहरत मिलने के बाद भी सलमान ने शादी क्यों नहीं की। इस बात का जवाब उनके पिता सलीम खान ने दे दिया है।
गूगल इमेज।
सलमान खान यानि कि अब्दुल राशिद सलीम खान के पिता और लेखक सलीम खान ने एक इंटरव्यू में बताया है कि 'सलमान अपनी मां सलमा खान जैसे संस्कार अपनी पत्नी में देखना चाहते हैं। यही वजह है कि सलमान अभी तक कुवांरे हैं।' सलीम साहब की इस बात से यह तो पता चलता है कि वे भी चाहते हैं कि सलामन भी जल्द से जल्द शादी कर लें।

बता दें कि, सलमान खान के अफेयर की खबरें हमेशा सुर्खियां बनी रही हैं। बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियों के साथ रिलेशनशिप की खबरें लगातार आती रही हैं। वहीं इससे इतर सलमान ने अपनी एक सोशल इमेज भी बनाकर रखी है जो करोड़ों लोगों को उनका दीवाना बनाती है।

गूगल इमेज।
इसके साथ ही यह बात भी कहीं न कहीं सलमान को परेशान करती है कि वे हमेशा किसी न किसी विवाद में फंसे रहते हैं। किसी को जवाब देना या रोडरेज जैसे मामले हों। इसके साथ ही सलमान खान फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे अभिनेता के तौर पर देखे जाते हैं जो लोगों की मदद करता है। वो चाहे समाज का हो या इंडस्ट्री का ही। शायद यही वजह रही कि उनकी रेस-3 वो कमाल नहीं दिखा सकी जो उनके फैन्स को उम्मीद थी।

No comments

Powered by Blogger.