वो अभिनेता जिसने 50 रुपये महीने में डांस सिखाया, जिसने अपनी ज़िद पर काम किया
एक अभिनेता जो जिंदगी के कई रंगों को खुद में लेकर जीता है...
एक ऐसा अभिनेता, जिसने अपने करियर की शुरूआत में काफी कुछ सीखा। कुछ सीखा यह कहना सही नहीं होगा। इन्होंने खुद को सिखाया। वो सब कुछ जो इन्हें अपना सिनेमाई करियर बनाने में काफी मदद कर सकते थे। शुरूआती दौर में इन्होंने 50 रुपये महीने में लोगों को डांस सिखाया।
नाम है मानव कौल। मानव कौल जो आज एक स्थापित कलाकारों की श्रेणी में आते हैं। वो कलाकार जो गॉड फादर लेकर नहीं आया। मानव कौल ने बॉलीवुड में अब तक कई फिल्में की हैं। कई में हमें अधिक संख्या नहीं जोड़ने को मिलेंगी क्योंकि उन्होंने चुनिंदा फिल्में ही की हैं। वो भी अपनी मर्जी से।
मानव कौल का जन्म कश्मीर के बरामूला में हुआ था। मानव कौल एक अभिनेता तो हैं ही। साथी ही वे एक लेखक, नाटककार और मंच निर्देशक भी हैं। मानव कौल खुद बताते हैं कि इन्होंने अपना करियर फिल्मों में ही बनाने का सोचा था। मानव ने कुछ ऐसी कहानियाँ अपने बारे में बताई हैं जो हमें हंसाती हैं और साथ ही उनकी काबिलियत पुख्ता करती हैं।
एक वेबसाइट को मानव बताते हैं कि घर वालों को लगता था कि लड़का कुछ काम नहीं कर पाएगा तो कम से कम चौराहे पर पान की दुकान खोल ही लेगा। ऐसा इसलिए था कि मैं उतनी पढ़ाई-लिखाई में मन नहीं लगाता था। फिर एक बार मैं ब्रेक डांस सीख गया था तो आस-पास के ही कुछ लड़कों को सिखाना शुरू कर दिया। फीस रखी थी सिर्फ 50 रुपये महीना। मानव आगे जोड़ते हुए बताते हैं कि मुझे कुछ ही स्टेप्स डांस के पता थे, जिन्हें मैं वहां पर लोगों को सिखाना शुरू किया।
मानव कौल की कुछ फिल्में जो उनके हिस्से में हैं और उनके अभिनय को यादगार बनाती हैं। उनमें से सबसे पहला नाम आता है जजंतरम-ममंतरम का। इस फिल्म में एक बौने का किरदार निभाया था मानव कौल ने। इसके बाद मानव कौल ने मेनस्ट्रीम में बेहतर पारी शुरू की 2016 में। इस बीच उन्होंने इक्का-दुक्का फिल्में साइन कीं। मानव कौल ने जय गंगाजल में उम्दा अभिनय किया। फिर वजीर में अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का मौका मिला। इसका भी एक अलग किस्सा सुनाते हैं मानव कौल।
मानव कौल अभिनीत कुछ बेहतरीन फिल्में:
- जजंतरम-ममंतरम
- काई-पो-छे
- जय गंगाजल
- वजीर
- तुम्हारी सुलु
- घोउल (वेब सिरीज)
Post a Comment