इन कलाकारों को पहचानिये, ये आपके उत्तर प्रदेश से आते हैं
अमिताभ बच्चन के बाद कुछ और नाम भी शामिल होते हैं
उत्तर प्रदेश ने सिर्फ राजनीतिक तौर पर ही देश का नाम आगे नहीं बढ़ाया है, बल्कि भारतीय सिनेमा में भी ऐसे दिग्गज दिए हैं जिनकी बदौलत आज पूरे विश्व में भारतीय सिनेमा का नाम हो रहा है। सिनेमा ने अपने 100 से अधिक वर्ष पूरे कर लिये हैं, इसके साथ ही दिये हैं यादगार लम्हें जो हमने सिनेमाघरों में पर्दे के सामने बिताए हैं।
नसीरुद्दीन शाह :
नसीरुद्दीन शाह के पिता का नाम इमादुद्दीन शाह है। इनका जन्म 20 जुलाई 1949 को बाराबंकी, उत्तर प्रदेश में हुआ था। नसीरुद्दीन शाह भारतीय फिल्म और रंगमंच के प्रमुख अभिनेता और निर्देशक हैं। भारतीय समानांतर सिनेमा के वे सशक्त अभिनेता हैं। उनके हिस्से में कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार शामिल है।
शाह ने कई महत्वपूर्ण फिल्मों में अभिनय किया है, इसमें निशांत, आक्रोश, स्पर्श, मिर्च मसाला, अल्बर्ट पिंटो को गुस्सा क्यों आता है, त्रिकाल, भवानी भवाई, जुनून, मंडी, मोहन जोशी हाजिर हो!, अर्ध सत्य, कथा, जाने भी दो यारों मुख्य हैं।
जावेद अख्तर :
जावेद अख्तर के पिता का नाम जान निसार अख्तर है। इनका जन्म 17 जनवरी 1945 को खैराबाद, सीतापुर, उत्तर प्रदेश में हुआ था। जावेद अख्तर ने 1981 में फिल्म सिलसिला के साथ फिल्मों के लिए गीत लिखने की शुरुआत की। फिल्म लेखक सलीम से अलग होने के बाद उन्होंने कुछ स्क्रिप्ट स्वतंत्र रूप से भी लिखी। अख्तर को राज्यसभा के लिए 16 नवम्बर 2009 को मनोनीत किया गया।
अख्तर का मूल नाम जादू था, जो उनके पिता द्वारा लिखित एक कविता की पंक्ति-लम्हा-लम्हा किसी जादू का फसाना होगा, से लिया गया था। बाद में उनका अधिकारिक नाम जावेद पड़ा, जो शब्द जादू के करीब था।
बोनी कपूर :
बोनी कपूर के पिता का नाम सुरिंदर कपूर है। बोनी कपूर का जन्म 1955 को मेरठ में हुआ था। उनके पिता सुरिंदर कपूर बॉलीवुड के जाने माने फिल्म निर्माता थे। बोनी के भाइयों (अनिल कपूर और संजय कपूर) की पहचान अभिनेता और निर्माता के रूप में हैं। बोनी ने मोना शौरी कपूर से शादी की थी, जिससे दो बच्चें अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर हैं।
अपनी परिवारिक छवि के अनुरूप वर्ष 2012 में अर्जुन ने फिल्म इश्कजादे में अभिनय के साथ एक बड़ी हिट दी। अंशुला कोलंबिया विवि से स्नातक करने के बाद गूगल से जुड़ी हुई हैं। 2 जून 1996 को बोनी ने भारतीय फिल्म अभिनेत्री श्रीदेवी से शादी की
सौरभ शुक्ला :
सौरभ शुक्ला के पिता का नाम श्री शुक्ल है। इनका जन्म 5 मार्च 1963 को गोरखपुर, में हुआ था। सौरभ जब मात्र दो वर्ष के थे, तभी उनका परिवार गोरखपुर छोडकर दिल्ली आ गया था। स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद खालसा कॉलेज, दिल्ली से उन्होंने स्नातक किया। उन्होंने अपना प्रोफेशनल कॅरियर 1984 में थिएटर से शुरू किया।
अमिताभ बच्चन :
अमिताभ बच्चन के पिता का नाम हरिवंश राय बच्चन है। इनका जन्म 11 अक्टूबर 1942 को इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश में हुआ था। 1970 के दशक में दीवार और जंजीर जैसी फिल्मों के माध्यम से उन्होंने बॉलीवुड में धमाकेदार ढंग से प्रवेश किया और बड़े पर्दे के पहले एंग्री यंग मैन का खिताब उनको मिला। उन्होंने चार से अधिक दशकों के अपने फिल्मी कॅरियर में 180 से अधिक भारतीय फिल्में की हैं।
Post a Comment